Blog

बेटे को मुखाग्नि देने के बाद बेहोश हो गए पिता

बलिया न्यूज़: बलिया के टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शव जब बेल्थरारोड स्थित आवास पर पहुँचा, तो वहाँ हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार में कोहराम मचा हुआ था और आसपास के लोग परिवार को ढांढस दे रहे थे। अमन का निधन मुंबई में एक सड़क हादसे में हो गया था।

शव पहुँचने के बाद, व्यापारियों ने उनके शोक में अपने प्रतिष्ठान रविवार दोपहर तक बंद रखे। रविवार सुबह अमन की शव यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। तुर्तीपार अंत्येष्टि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दाह संस्कार किया गया।

नगर क्षेत्र के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों तथा शिक्षण संस्थानों ने शोक बैठक आयोजित कर अमन को श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा उनके पैतृक आवास से तुर्तीपार श्मशान घाट के लिए निकली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

अमन जायसवाल की गत दिनों मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें मुखाग्नि देते समय उनके आशीष जायसवाल अचेत हो गए। कुछ घंटों तक बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा और कुछ दुकाने दोपहर बाद खुलीं।

विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल आदि ने भी अमन को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button